ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Bihar Election 2025: नाराज कुशवाहा, मांझी और चिराग को सेट करेंगे अमित शाह, बीजेपी ने अपने चाणक्य को मैदान में उतारा

Bihar Election 2025: बिहार NDA में सीट बंटवारे पर अभी सहमति नहीं बन पाई है। उपेंद्र कुशवाहा के ट्वीट ने बीजेपी के ऐलान से पहले ही संशय पैदा कर दिया। नाराज सहयोगियों को मनाने के लिए अब अमित शाह को कमान सौंपी गई है।

11-Oct-2025 03:09 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार NDA में सीट शेयरिंग को लेकर चल रही खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। एनडीए में बीजेपी कोटे से शामिल दल चाहे वह चिराग पासवान लोजपा (रामविलास) हो, जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा हो या उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा, सभी दल अपनी उचित हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं। कई बैठकों के बावजूद बात नहीं बनने पर बीजेपी ने सीटों का फार्मूला सेट करने के लिए अपने आखिरी ब्रह्मास्त्र का इस्तेमाल किया है।


दरअसल, भारतीय जनता पार्टी बिहार अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शनिवार, 11 अक्टूबर को दावा किया था कि शाम तक सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान हो जाएगा लेकिन इसी बीच सुबह-सुबह राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के एक ट्वीट ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। इसके बाद कुशवाहा दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ला रवाना होने से पहले उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है और दिलीप जायसवाल के दावे को खारिज कर दिया।


बताया जा रहा है कि चिराग पासवान और जीतन राम मांझी पहले से ही बीजेपी से नाराज़ हैं। इन्हें मनाने के लिए भाजपा के कई नेता प्रयासरत हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। चिराग पासवान 30 सीटों की मांग कर रहे हैं तो मांझी 10 सीटों की मांग पर अड़ गए हैं। चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा अपनी मांग को लेकर दिल्ली पहुंच गए हैं।


NDA में लगातार बढ़ते मतभेद और नाराज़गी को देखते हुए अब भाजपा ने अपने "चुनावी चाणक्य" माने जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मामले को सुलझाने की जिम्मेदारी सौंप दी है। माना जा रहा है कि अमित शाह सभी सहयोगी दलों से बातचीत कर सीटों का संतुलन साधने की कोशिश करेंगे। खबर है कि दिल्ली में आज शाम अमित शाह चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के साथ बैठक कर सकते हैं और सीट शेयरिंग का मामला सेट करने की कोशिश करेंगे।