बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
14-Oct-2025 03:54 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर सत्तारूढ़ एनडीए में विवाद गहराता जा रहा है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने साफ तौर पर ऐलान किया है कि उनकी पार्टी बोधगया और मखदुमपुर सीट पर चिराग पासवान की पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ेगी।
दरअसल, मखदुमपुर सीट जीतन राम मांझी की परंपरागत सीट रही है, लेकिन इस बार एनडीए की सीट शेयरिंग व्यवस्था के तहत यह सीट चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को दी गई है। यही नहीं, बोधगया सीट भी एलजेपी के खाते में गई है, जिससे मांझी बेहद नाराज हैं।
एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर कई दिनों से गहन मंथन चल रहा था, लेकिन सहमति बनती नहीं दिख रही थी। इसी बीच, मंगलवार को करीब ढाई बजे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी, जिसमें 72 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।
पहले यह कहा जा रहा था कि बीजेपी, तारापुर सीट को अपने सहयोगी जनता दल यूनाइटेड के लिए छोड़ेगी, लेकिन जारी लिस्ट में बीजेपी ने इस सीट से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को उम्मीदवार बना दिया। इससे यह स्पष्ट हो गया कि सहयोगी दलों में तालमेल की कमी अब भी बनी हुई है।
एनडीए में बीजेपी और जदयू को इस बार 101-101 सीटें मिली हैं, जबकि शेष 41 सीटों में से 29 सीटें चिराग पासवान की पार्टी को, 6 सीटें उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को, और 6 सीटें जीतन राम मांझी की हम पार्टी को दी गई हैं।