बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
02-Sep-2025 06:48 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी के तीन प्रमुख नेताओं ने राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम लिया है।
मंगलवार को जेडीयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ. अभिषेक मिश्रा, बीजेपी नेता रामकेवल गुप्ता और हरिनंदन ठाकुर ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी नेताओं को राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद और प्रदेश महासचिव डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।
रणविजय साहू ने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा तैयार किया गया रोडमैप बिहार में सकारात्मक राजनीति को बल दे रहा है। विकास, नौकरी और रोजगार जैसे मुद्दों को केंद्र में रखकर उन्होंने राज्य में विद्वेष का माहौल समाप्त करने की दिशा में जो प्रयास किया है, उसकी सराहना की जा रही है। रणविजय साहू ने यह भी कहा कि बिहार में अब बदलाव की बयार बह रही है और इसका प्रमाण यह है कि दूसरे दलों से नेताओं की लगातार राजद में आवक हो रही है।
बता दें कि इससे एक दिन पहले राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रवक्ता एजाज अहमद, अरुण कुमार यादव, प्रमोद कुमार सिन्हा और प्रदेश महासचिव भाई अरुण ने “वोटर अधिकार यात्रा” को सफल बनाने के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद दिया था। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मज़बूती मिली है। नेताओं ने कहा कि बिहार से शुरू हुआ यह आंदोलन पूरे देश में भाजपा और एनडीए की चुनावी रणनीतियों को बेनकाब करेगा।