बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
18-Nov-2025 02:21 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर एनडीए में गहमागहमी बनी हुई है। पटना से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर जारी है। सोमवार देर रात चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और ललन सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। अमित शाह और दोनों जेडीयू नेताओं के बीच तीन घंटे तक बैठक चली।
दरअसल, बिहार में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पटना में आगामी शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं, इसी बीच केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा सोमवार देर रात चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।
सूत्रों के अनुसार, दोनों वरिष्ठ जदयू नेताओं को बीजेपी आलाकमान ने दिल्ली बुलाया था। इस अचानक रवाना होने से सवाल उठने लगे कि क्या नई सरकार के गठन में कोई अंतिम समय में रुकावट आई है। हालांकि, पटना हवाई अड्डे पर मीडिया के सवालों पर न ललन सिंह ने और न ही संजय झा ने कोई टिप्पणी की थी। दिल्ली में दोनों नेताओं ने अमित शाह से मुलाकात की है। तीनों नेताओं की करीब तीन घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई है।
बता दें कि बिहार में सरकार गठन की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। एनडीए विधायक दल की बैठक 19 नवंबर को होगी, जिसमें गठबंधन औपचारिक रूप से अपना नेता चुनेगा। माना जा रहा है कि इसी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे और इसके बाद नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण तय समय पर होगा।
शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को गांधी मैदान में आयोजित होगा। इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि समारोह की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, एनडीए के भीतर सभी दल शपथ ग्रहण और नए सरकार गठन को लेकर सक्रिय हैं। ललन सिंह और संजय झा का दिल्ली रवाना होना इस प्रक्रिया में किसी महत्वपूर्ण वार्ता या अंतिम निर्णय से जुड़ा हो सकता है। अब बिहार में नई सरकार की स्थिरता और गठबंधन के आपसी तालमेल पर सबकी नजरें टिकी हैं।