बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
25-Sep-2025 01:08 PM
By PRABHAT SHANKAR
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी सरगर्मियों के बीच टिकट की दावेदारी को लेकर एक ही गठबंधन के नेता एक-दूसरे से दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। मुजफ्फरपुर में एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में एक बार फिर से टिकट के दो दावेदारों के समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई और देखते ही देखते कार्यकर्ता सम्मेलन जंग का मैदान बन गया।
दरअसल, गायघाट विधानसभा के जारंग हाईस्कूल मैदान में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन बवाल में बदल गया है। मंत्री और विधायक के आने से पहले ही जेडीयू नेता प्रभात किरण और लोजपा की पूर्व प्रत्याशी कोमल सिंह के समर्थक आपस में भिड़ गए। समर्थकों के बीच हाथापाई के बाद भगदड़ की स्थिति हो गई और वहां मौजूद मतदाता जान बचाकर भाग खड़े हुए।
दोनों ओर से जमकर खदेड़ा-खदेड़ी में कई लोग घायल भी हो गए। बबाल के कारण महिलाओं और बच्चों को जान बचाकर भागना पड़ा। मंच पर भी प्रभात किरण और कोमल सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हुई है। यहां तक कि टेबल भी पलट दिया गया और कुर्सियां तोड़ दी गईं। मंच पर अफरातफरी मची रही।
मंच पर जदयू विधान पार्षद दिनेश सिंह, लोजपा सांसद वीणा देवी, जदयू के पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव और भाजपा नेता अशोक सिंह मौजूद रहे। लगातार हंगामे और तनाव को देखते हुए पुलिस नेताओं की सुरक्षा में जुटी है, लेकिन बाहर समर्थकों के बीच टकराव जारी रही। समर्थक उम्मीदवार की घोषणा करने के लिए हंगामा करते रहे।
मुजफ्फरपुर: NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में बवाल – गायघाट विधानसभा के जारंग हाईस्कूल मैदान में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन बवाल में बदल गया। जदयू नेता प्रभात किरण और लोजपा की पूर्व प्रत्याशी कोमल सिंह के समर्थक आपस में भिड़ गए। समर्थकों के बीच हाथापाई और हंगामा हुआ, और जमकर कुर्सियां… pic.twitter.com/TigbnirwQ8
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 25, 2025