बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
13-Jun-2022 04:57 PM
PATNA: बिहार MLC चुनाव में सभी 7 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गये हैं। हरि सहनी, अनिल शर्मा, कारी शोएब, आफाक आलाम, रविंद्र सिंह, मुन्नी रजक और अशोक कुमार पांडेय निर्विरोध चुने गये हैं। सभी नव निर्वाचित एमएलसी सदस्यों को सोमवार को सर्टिफिकेट दिया गया है।
सभी नवनिर्वाचित विधानपार्षदों ने विधानसभा जाकर जीत का सर्टिफिकेट लिया। इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के अलावे कई नेता मौजूद रहे। इस मौके समर्थकों ने अपने नेता को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी।
बता दें कि आज नाम वापसी की अंतिम तिथि थी। बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए दालिख किये गये सातों उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाये गये जिसके बाद सभी उम्मीदवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। सोमवार को सभी सातों उम्मीदवारों को निर्वाचन का प्रमाणपत्र सौंपा गया।
इन सातों में राजद से 3 उम्मीदवार हैं। अशोक कुमार पांडेय, मुन्नी रजक और कारी सोहेब राजद से उम्मीदवार हैं। जबकि जेडीयू से 2 आफाक अहमद खान और रवींद्र प्रसाद सिंह उम्मीदवार हैं। वही बीजेपी से 2 हरि सहनी और अनिल शर्मा बीजेपी के प्रत्याशी हैं ये सभी सातों आज निर्विरोध चुन लिए गये हैं। इन सदस्यों का कार्यकाल 22 जुलाई से अगले छह साल के लिए मान्य होगा।