ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / politics / बिहार में सियासी हलचल जारी, लालू ने कल बुलाई राजद विधायकों की बड़ी...

बिहार में सियासी हलचल जारी, लालू ने कल बुलाई राजद विधायकों की बड़ी बैठक

26-Jan-2024 04:06 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में सियासी हलचल के बीच पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। 27 जनवरी यानि कल राजद ने पटना में विधायकों की बड़ी बैठक बुलाई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने राजद के सभी विधायकों को कल दोपहर एक बजे पटना बुलाया है। इससे पूर्व बीजेपी ने भी पटना में भाजपा विधायकों की बैठक बुलाई है। यह बैठक भी कल शाम 4 बजे बीजेपी ने बुलाई है। 


इधर राजद ने नीतीश कुमार को अल्टीमेटम दे दिया है। आरजेडी ने कहा है कि आज शाम तक नीतीश कुमार अपना स्टैंड क्लीयर कर दें. राजद ने संकेत दे दिया है कि अगर शाम तक नीतीश ने सफाई नहीं दी तो लालू-तेजस्वी बड़ा फैसला ले सकते हैं। 


बिहार में जारी सियासी घमासान पर राजद ने कल से चुप्पी साध रखी है. लालू या तेजस्वी कुछ नहीं बोल रहे हैं. राजद के एक दो प्रदेश प्रवक्ता गुरूवार को मीडिया के सामने आये. उन्होंने सफाई दी कि महागठबंधन में सब कुछ सही है. राजद और जेडीयू के बीच कोई खटपट नहीं है. हालांकि राजद के प्रदेश प्रवक्ताओं का हाव भाव बता रहा था कि मामला कितना गड़बड़ है.


आज राजद के सांसद मनोज झा मीडिया के सामने आये. मनोज झा ने कहा कि अब तक राजद अब तक ये मान रही है कि गठबंधन और सरकार में सब कुछ ठीक है. लेकिन संशय का जो वातावरण बना है वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी देख रहे हैं. ये संशय का वातावरण ठीक नहीं है. इसलिए हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहेंगे कि वे इस संशय को दूर करें.  


मनोज झा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ही गठबंधन के मुखिया हैं. इसलिए हम उनसे कहेंगे कि वे शाम तक इस कंफ्यूजन को दूर कर दें. इस गठबंधन को लेकर जो संशय बना हुआ है उससे आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है. आज ही तेजस्वी प्रसाद यादव तीन-चार जगह झंडा फहरा कर आये हैं. इसलिए हमारी ओर से तो स्पष्ट है कि हम सही है. लेकिन जो संशय की स्थिति है, उसे दूर करना हमारा काम नहीं है. ये काम नीतीश कुमार का है. नीतीश कुमार को मीडिया के सामने आकर इस कंफ्यूजन को दूर करना चाहिये.


मनोज झा ने सधे हुए शब्दों में नीतीश कुमार को अल्टीमेटम दे दिया है. दरअसल मनोज झा काफी देर तक लालू आवास में बैठे रहे. काफी मंत्रणा के बाद वे वहां से बाहर निकले और मीडिया से बात की. मनोज झा उतना ही बोले, जितना लालू यादव की ओर से उन्हें निर्देश मिला था. जाहिर है अब राजद भी आर-पार के मूड में है. सूत्र बता रहे हैं कि आज शाम के बाद लालू यादव भी एक्शन में आयेंगे. उसके बाद सियासत और दिलचस्प होगी.