ब्रेकिंग न्यूज़

मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव

Home / politics / बिहार में सांसद की बात भी नहीं सुनते पुलिस अधिकारी: हैलो-हैलो करते रह...

बिहार में सांसद की बात भी नहीं सुनते पुलिस अधिकारी: हैलो-हैलो करते रह गए चिराग के जीजा, SP ने काट दिया फोन

02-Sep-2024 02:24 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: बिहार के पुलिस अधिकारी अब सांसद और विधायकों की बात भी नहीं सुनते। क्षेत्र की समस्या को लेकर सांसद और विधायक जब एसपी को फोन लगाते हैं तो उन्हें अधिकारियों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से जीजा जमुई सांसद अरुण भारती ने जब एक केस के सिलसिले में रोहतास एसपी को फोन लगाया तो एसपी ने बिना उनकी बात सुने ही फोन कट कर दिया और चिराग के सांसद जीजा हैलो-हैलो करते रह गए।


दरअसल, दरिगांव थाना के बडकी करपुरवा गांव में बीते 31 अगस्त को दिनदहाड़े लोजपा कार्यकर्ता सरोज पासवान की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन मुख्य आरोपी अब भी फरार है। चिराग पासवान के जीजा तथा जमुई के सांसद अरुण भारती सोमवार को सासाराम पहुंचे थे।


करपुरवा गांव पहुंचकर सांसद अरुण भारती ने मृतक पार्टी कार्यकर्ता के परिजनों से मिले और उन्हें मुख्य आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करवाने का भरोला दिलाया। इस दौरान मृतक कार्यकर्ता के पिता राजकेश्वर पासवान भावुक हो गए। ऐसे में सांसद ने परिजन को ढाढस बढ़ाया। सांसद ने कहा कि पूरा लोजपा (रामविलास) परिवार मृतक के परिजन के साथ खड़ा है।


उन्होंने पीड़ित परिवार के लोगों से कहा कि सरोज पासवान उनके परिवार के सदस्य थे। ऐसे में उनकी हत्या से पूरा संगठन मर्माहत है। वह अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के शोक संदेश को लेकर यहां पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने मौके से एसपी को फोन लगा दिया। एसपी ने फोन तो उठाया और जैसे ही सांसद ने सरोज पासवान की हत्या का जिक्र किया एसपी ने फोन कट कर दिया। अरुण भारती फोन पर गुजारिश करते रहे लेकिन फोन तो कट चुका था।