UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
01-Mar-2022 05:49 PM
PATNA: एक पुरानी कहावत है सूत न कपास लेकिन जुलाहों में लट्ठम लट्ठा। बिहार में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) की स्थिति वैसी ही हो गयी थी। पार्टी में गुटबाजी से नाराज चिराग पासवान ने बड़े फैसले लेने शुरू कर दिये हैं। चिराग ने पार्टी के संगठन का काम देख रहे संजय सिंह को संगठन मंत्री पद से हटा दिया है।
लोजपा(रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने आज इसका पत्र जारी किया है. पत्र में कहा गया है कि संजय सिंह को संगठन मंत्री के पद से मुक्त करते हुए उन्हें पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया जा रहा है. पत्र में कहा गया है कि संगठन के विस्तार औऱ संगठन मंत्री के कामकाज की समीक्षा के बाद उन्हें पद से हटाने का फैसला लिया गया है।
संजय सिंह के खिलाफ कई शिकायतें मिली थी
दरअसल लोजपा (रामविलास) के नेतृत्व को अपने संगठन मंत्री संजय सिंह के खिलाफ कई शिकायतें मिल रही थीं. पार्टी के एक नेता ने बताया कि संजय सिंह खुद को चिराग पासवान का सबसे करीबी आदमी बता कर सामानांतर संगठन चलाने की कोशिश कर रहे थे. पार्टी के कई नेताओं ने संजय सिंह पर दुर्व्यवहार और पैसा वसूली जैसी शिकायतें चिराग पासवान तक पहुंचायी थी. आखिरकार चिराग पासवान ने उनका कद छोटा करते हुए उन्हें पार्टी के दर्जनों प्रदेश उपाध्यक्ष में से एक बना दिया है।