मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव
29-Sep-2024 07:07 PM
By First Bihar
PATNA: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस के बयान से बिहार में एनडीए को बड़ा झटका लग सकत है। पशुपति पारस ने बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर इलेक्शन लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि सम्मान नहीं मिला तो बड़ा फैसला लेना होगा। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी हमारे साथ धोखा हुआ है। अब दोबारा इस तरह की गलती नहीं करेंगे। उन्होंने झारखंड चुनाव के लिए भी एक सीट की मांग रखी है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी जोरों पर है, और इसी बीच राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (एनएलजेपी) ने एक बड़ा ऐलान किया है। पार्टी के प्रमुख नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने साफ तौर पर कहा है कि यदि विधानसभा चुनाव में एनएलजेपी को उचित सम्मान नहीं मिला, तो उनकी पार्टी राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भी एनएलजेपी ने एक सीट की मांग की है।
पारस ने लोकसभा चुनाव को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी को उचित सम्मान नहीं मिला था और इसे धोखा करार दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि झारखंड में उनके प्रदेश अध्यक्ष की सक्रियता के चलते कम से कम एक सीट जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी को सम्मान नहीं मिला था, और अब विधानसभा चुनाव में अगर हमें उचित सम्मान नहीं मिलेगा, तो हम 243 सीटों पर लड़ेंगे। झारखंड में भी हम सीट की मांग कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि हमें एक सीट जरूर मिलेगी।