ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडी ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्त बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख कभी तोड़ते थे पत्थर, आज हैं अधिकारी: मजदूरी करने वाला बेटा बना डीएसपी, जानिए कौन हैं ये खास शख्स बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़

Home / politics / बिहार में नौकरी पर सियासत: नीतीश-तेजस्वी पर BJP का गंभीर आरोप, कहा- अब...

बिहार में नौकरी पर सियासत: नीतीश-तेजस्वी पर BJP का गंभीर आरोप, कहा- अब नौकरी के बदले लेंगे ज़मीन

20-Sep-2022 03:47 PM

PATNA : बिहार में अब नौकरी और रोज़गार को लेकर सियासत शुरू हो गई है। एक तरफ जहां नीतीश और तेजस्वी की सरकार कई पदों पर बहाली निकाल रही है तो वहीं, बीजेपी ने मुख्यमंत्री पर जमकर हमला बोला है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सीएम नीतीश पर आरोप लगाया है कि एनडीए के समय में जो नौकरी देने का वादा किया गया था उसे नीतीश कुमार ने जानबूझकर रोककर रखा ताकि तेजस्वी यादव पहले जमीन दान में ले लें और फिर कैंडिडेट्स को नौकरी दी जाए। 





संजय जायसवाल ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है, पिछले 4 महीनों से नीतीश कुमार ने 1 लाख 15 हजार शिक्षकों की नौकरी और लगभग एक लाख दूसरे विभागों की नौकरियों को जो एनडीए के शासनकाल में तय किया था, उसे रोके रखा था। आपके मन में पाप था इसलिए आप रोज नौकरियों को निकालने के लिए हमसे आजकल का नाटक कर रहे थें। 





बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से आगे कहा है, 'अब तो आप प्रधानमंत्री के दिवास्वप्न वाली सरकार में हैं। कम से कम इन ढाई लाख नौकरियों को जो एनडीए के समय आपके साथ मिलकर तय हुआ था उसे अब तो कर दें। आप अच्छे से जानते हैं कि आप के उस्ताद तेजस्वी यादव का 10 लाख नौकरी का वादा बिल्कुल झूठा है, लेकिन NDA में हम सोच समझकर बात करते थे। इसलिए एनडीए के समय जो नौकरियां तय हुई थी उनको पूरा कर दें। प्रधानमंत्री बनने के दिवास्वप्न में बिहार के उन युवकों का भविष्य जिनके नौकरियों के लिए सब कुछ तय हो गया था, अंधकार में ना डालें। कहीं ऐसा तो नहीं है कि इन सब नौकरियों को आपने इसलिए रोक कर रखा है कि पहले आपके उस्ताद तेजस्वी यादव उनके मां- बाप से जमीन दान में ले लें फिर आप नौकरियां देना शुरू कीजिएगा।