मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव
09-Sep-2024 04:33 PM
By First Bihar
PATNA: दो दिन पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार दौरे के समय फर्स्ट बिहार ने खबर दी थी कि सूबे में मंत्रिमंडल विस्तार से लेकर बोर्ड-आयोग के गठन का मामला सुलझ गया है. आज इस खबर पर औपचारिक मुहर लग गयी. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल आज अचानक से जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के घर पहुंच गये. दोनों के बीच आधे घंटे तक वन टू वन बातचीत हुई और सारा मामला सुलझ गया.
बोर्ड-निगम की सूची तैयार
उमेश कुशवाहा से मिलने के बाद बाहर निकले दिलीप जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में बोर्ड-निगम का गठन अब कभी भी हो सकता है पूरी लिस्ट तैयार हो गयी है. जेडीयू और बीजेपी के बीच सहमति बन गयी है. दिलीप जायसवाल ने कहा कि दोनों पार्टियां और बेहतर समन्वय बना कर काम करेगी.
मंत्रिमंडल विस्तार की भी पुष्टि
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार भी जल्द होने जा रहा है. इस मामले में भी बीजेपी और जेडीयू के बीच सहमति बन गयी है. जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जायेगी. बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने बिहार दौरे के दौरान नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. उसी दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई थी और नीतीश ने फेरबदल पर सहमति जता दी थी.
कई मंत्रियों की होगी छुट्टी
बीजेपी सूत्र बता रहे हैं कि मंत्रिमंडल के फेरबदल में कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है. वैसे तो दिलीप जायसवाल को खुद मंत्री पद से इस्तीफा देना है. वे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बन गये हैं और एक व्यक्ति एक पद की नीति के तहत उन्हें मंत्री पद छोड़ना है. इसके साथ ही बीजेपी के तीन मंत्रियों पर तलवार लटक रही है. मंत्रिमंडल से उनकी छुट्टी हो सकती है औऱ नये लोगों को जगह दी जा सकती है.
उधर, दिलीप जायसवाल से हुई मुलाकात के बाद उमेश कुशवाहा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी-जेडीयू में बेहतर कोओर्डिनेशन के लिए बातचीत हुई है. दोनों पार्टी मिल जुल कर बेहतर काम कर रही हैं और संबंधों को और मजबूत बनाने की पहल हो रही है.