ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार

Home / politics / बिहार में एकसाथ 36 हजार कर्मियों का तबादला, नगर निकाय चुनाव के कारण...

बिहार में एकसाथ 36 हजार कर्मियों का तबादला, नगर निकाय चुनाव के कारण पहली बार हुआ ऐसा

13-Sep-2022 08:29 AM

PATNA : बिहार में नगर निकाय चुनाव की घोषणा हो चुकी है राज्य में दो चरणों के अंदर नगर निकाय चुनाव कराए जा रहे हैं 10 अक्टूबर को पहले चरण में और 20 अक्टूबर को दूसरे चरण में मतदान होगा लेकिन नगर निकाय चुनाव की वजह से इस बार बिहार में एक नया रिकॉर्ड बन गया है पहली बार राज्य के अंदर एक साथ 36000 कर्मियों का तबादला किया गया है बिहार के अंदर पिछले 70 साल में पहली बार ऐसा देखने को मिला है 3 साल या उससे अधिक समय से एक ही वार्ड में जमे कर्मियों को वहां से हटा दिया गया है



राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के दौरान कभी भी सफाई कर्मियों और दैनिक के कर्मियों के तबादले नहीं किए गए थे साल 1952 से लेकर अब तक तकरीबन 70 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि सफाई कर्मियों को भी चुनाव के दौरान दूसरी जगह पर ट्रांसफर कर दिया गया नगर निकाय चुनाव के पहले सरकार के बड़े फैसले से हड़कंप की स्थिति है तबादले का आदेश जारी होने के बाद एक बार फिर से सफाई कर्मी हड़ताल की रणनीति पर विचार कर रहे हैं बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा और बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने संयुक्त बैठक करते हुए तबादले के आदेश का विरोध किया है



हालांकि तबादले का जो आदेश जारी किया गया है उसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि नगर निकाय चुनाव सभी वार्डों के स्तर पर कराया जाना है ऐसे में चुनाव की निष्पक्षता बनी रहे इसलिए यह जरूरी है कि नियमित और दैनिक दोनों तरह के ऐसे कर्मी जो 3 साल या उससे अधिक से एक ही वार्ड में तैनात हो उनका तबादला दूसरे वार्ड में करने का फैसला लिया गया है विभाग के परियोजना पदाधिकारी उपनिदेशक बुध प्रकाश ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किया था राजधानी पटना समेत नगर निकायों में सफाई कर्मी पिछले दिनों एक 11 दिन के लिए हड़ताल पर रहे लेकिन अब एक बार फिर से इस तबादले के बाद हड़ताल की आशंका जताई जाने लगी है