पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई
23-Apr-2021 08:45 PM
PATNA : बिहार में कोरोना के कहर के बीच नाइट कर्फ्यू लगाने के सरकारी फैसले पर बीजेपी के एक औऱ नेता ने सवाल उठाया है. राज्य सरकार में मंत्री रामसूरत राय ने कहा है कि बिहार में संपूर्ण लॉकडाउन लगना चाहिये. कोरोना से जिस कदर हालात बिगड़ रहे हैं उसे नाइट कर्फ्यू से नहीं संभाला जा सकता है. गौरतलब है कि इससे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नाइट कर्फ्यू पर सवाल उठाया था, जिसके बाद जेडीयू के नेताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
मंत्री बोले- हालात बेहद खराब
बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि सूबे में हालत बेहद खराब हो चुके हैं. मंत्री ने कहा कि उनके पास हर रोज 50 से ज्यादा कॉल आ रहे हैं जिसमें लोग इलाज की व्यवस्था कराने की गुहार लगा रहे हैं. हालात इतने खराब हैं कि सारी व्यवस्था कम पड़ गयी है. इसलिए राज्य सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिये. मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने लॉकडाउन का अधिकार राज्य सरकारों को दे दिया है. ऐसे में जैसे दिल्ली औऱ झारखंड जैसे राज्यों ने लॉकडाउन लगाया है वैसे ही बिहार में भी लगाया जाना चाहिये.
क्या फिर भड़केगा जेडीयू
गौरतलब है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बिहार में नाइट कर्फ्यू को बेमानी करार देते हुए लॉकडाउन लगाने की मांग की थी. उन्होंने सर्वदलीय बैठक में ये मांग की थी. लेकिन सरकार ने उनकी राय नहीं मानी थी. बाद में संजय जायसवाल ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर अपनी आपत्ति जतायी थी. संजय जायसवाल ने कहा था कि लॉकडाउन नहीं लगाया गया तो बिहार में छत्तीसगढ़ औऱ महाराष्ट्र जैसे हालात हो जायेंगे. इसके बाद जेडीयू नेताओं ने उन्हें निशाने पर ले लिया था. जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें राजनीति न करने की सलाह दी थी तो सांसद ललन सिंह ने लॉकडाउन की मांग करने वालों को अखबारी नेता करार दिया था. अब रामसूरत राय ने भी यही मांग कर दी है, सवाल है क्या फिर से जेडीयू नेता उन पर हमला बोलेंगे.
वैसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉक़डाउन को अंतिम विकल्प के तौर पर उपयोग करने की नसीहत राज्य सरकारों को दी है. प्रधानमंत्री ने कहा था कि राज्य सरकारों को लॉकडाउन लगाने के बजाय कंटेनमेंट जोन बनाने पर जोर देना चाहिये.