गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम! पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 हजार बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया
27-Jan-2021 09:39 PM
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध से खफा लोक जनशक्ति पार्टी ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. लोजपा ने कहा है कि नीतीश कुमार में अगर थोड़ा भी आत्मसम्मान और ग्लानि बची है तो उन्हें बिना देर किये पद से इस्तीफा दे देना चाहिये. लोक जनशक्ति पार्टी ने बीजेपी के प्रवक्ता डॉ अजफर शम्सी को गोली मारे जाने पर गहरा अफसोस जताया है.
लोजपा प्रवक्ता का तीखा हमला
लोजपा प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है. अशरफ अंसारी ने कहा है कि अब सत्तारूढ़ पार्टी के ब़ड़े नेताओं को अपराधी गोली मार कर चले जा रहे हैं. आम लोगों का क्या होगा ये बताने की जरूरत नहीं है. मुख्यमंत्री सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं और अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं. सरकार का इकबाल पूरी तरह से समाप्त हो गया है.
लोजपा प्रवक्ता ने कहा है कि कुछ दिन पहले इंडिगो के मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या कर दी गयी थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि वे खुद इस केस की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. रूपेश सिंह मर्डर केस का क्या हुआ. क्या हत्यारे पकड़े गये. जिस केस की मॉनिटरिंग खुद मुख्यमंत्री कर रहे हों और उसका ये हाल है तो दूसरे मामलों का क्या होता होगा.
नीतीश जी इस्तीफा दे दीजिये
अशरफ अंसारी ने कहा है कि नीतीश कुमार को बगैर देर किये पद से इस्तीफा दे देना चाहिये. उनसे बिहार नहीं संभल रहा है. लोगों की जान आफत में है. लोजपा प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश कुमार लोगों का कैसे सामना कर पा रहे हैं ये समझ से परे की बात है. कोई भी स्वाभिमानी व्यक्ति इस परिस्थिति में पद का त्याग कर देता. नीतीश कुमार अगर बिहार का भला चाहते हैं तो खुद मुख्यमंत्री पद छोड़ दें.