मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत
08-Aug-2022 04:31 PM
DESK: बिहार में सियासी हलचल तेज हो गयी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला बदलने और एनडीए में टूट की चर्चाएं लगातार हो रही है। लगातार हो रही इस चर्चा पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि बिहार में सरोकार परिवर्तन आवश्यक है सत्ता परिवर्तन हो या ना हो सरोकार परिवर्तन बेहद जरूरी है।
राजद सांसद मनोज झा से जब दिल्ली में पत्रकारों ने बातचीत की तब उन्होंने यह बातें कही। उन्होंने यह भी कहा कि बीते 48 घंटे में बिहार में जो छविया नजर आ रही है वो आम बिहारी को अस्थिर कर रहा है। इसलिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं और तमाम महागठबंधन दल के नेता उस दृष्टिकोण से देख रहे हैं कि जो छविया हमने 48 घंटे में देखी वो बिहार को सहज ग्रह है या नहीं।
मनोज झा ने कहा कि सच तो यह है कि मैंडेट आरजेडी का ही था। राष्ट्रपति शासन लगने की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि हमें ऐसा दिख नहीं रहा है। अभी तो सिर्फ बयानबाजी हो रही है। नेता प्रतिपक्ष वहीं करेंगे जो बिहार का आवाम आदेश देगा।
जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि बीजेपी के सूत्र बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति बनना चाहते थे जब उन्हें नहीं बनाया गया तो वे नाराज हो गये हैं। मीडिया के इस सवाल पर मनोज झा ने कहा कि अब मैं इस पर क्या कहूं बीजेपी कह रही है और उधर जेडीयू है। इसका जवाब जदयू से लेते तो बेहतर होता। हम तो कही नहीं है दाल भात में मुसलचंद।