बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
17-May-2021 08:37 AM
PATNA: कोरोनाकाल में नेता प्रतिपक्ष के बिहार से गायब रहने के बावजूद तेजस्वी यादव कोरोना को लेकर नीतीश सरकार को लगातार घेर रहे हैं। तेजस्वी सोशल मीडिया पर सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं। इसे लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने दो बार वर्चुअल मीटिंग भी की है। एक बार आरजेडी नेताओं के साथ और दूसरे मीटिंग महागठबंधन के नेताओं के साथ की। इस दौरान कोरोना को लेकर रणनीति बनायी गयी। अब कुछ देर बाद तेजस्वी यादव फेसबुक पर लाइव आ रहे हैं।
तेजस्वी यादव फेसबुक पर लाइव आकर बिहार के लोगों का हाल जानेंगे। तेजस्वी यादव को लेकर सत्ता पक्ष के द्वारा लगातार सवाल उठाये जा रहे थे कि जब भी महामारी आती है नेता प्रतिपक्ष गायब हो जाते हैं। इस वक्त वे दिल्ली में मौजूद हैं और इस बीच नीतीश सरकार के खिलाफ लगातार सोशल मीडिया पर ट्वीट कर सरकार की खामियां गिना रहे हैं। इसे लेकर महागठबंधन की भी रविवार को बैठक हुई जिसमें कोरोना को लेकर कई रणनितियां बनाई गयी। आज तेजस्वी सोशल मीडिया के जरीय बिहार की जनता के समक्ष अपनी बाते रखेंगे।