मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
24-Jan-2024 06:35 PM
By First Bihar
GAYA: औरंगाबाद जिले के गोह विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह रालोजद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ० रणविजय कुमार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर खुशी व्यक्त की। साथ ही उन्होंने कहां कि यह पूरे बिहार वासियों के लिए गौरव की बात है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उन्होंने धन्यवाद दी।
उन्होंने कहा की हमे जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जीवन से सिख लेनी चाहिए कि किस तरह एक साधारण परिवार में जन्में व्यक्ति ने राज्य की कमान संभाली और समाज के निचले वर्गो को उनका अधिकार दिलाया। साथ ही पूर्व विधायक ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह करते हुए कहा की बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ० श्री कृष्ण सिंह को भी उनके अनुक्रणीय योगदान के लिए भारत रत्न देना चाहिए।
उन्होने बताया कि बिहार के विकास में उनके अतुलनीप, अद्धितीय व अविस्मरणीय योगदान के लिए "बिहार केसरी" और आधुनिक बिहार के निर्माता के रूप में जाना जाता है। उन्होने आगे कहा कि जिस प्रकार कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न दिए जाने के चिरप्रतिक्षित माँग को नरेन्द्र मोदी जी ने मानते हुए भारत रत्न देकर सम्मानित किया, मुझे पूरा यकीन है कि उसी प्रकार डॉ० श्री कृष्ण सिंह जैसे आजादी के पूरोधा, आधुनिक बिहार के निर्माता, समाजिक न्याय के बिहार के प्रथम प्रहरी और हमारे आर्दश डॉ० श्री कृष्ण सिंह को भी भारत रत्न देकर माननीय प्रधानमंत्री यशस्वी श्री नरेन्द्र भाई मोदी बिहार को गौरवान्वित करेंगे।