बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
25-Nov-2022 09:15 AM
PATNA : पिछले दिनों मोकामा और गोपालगंज के विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था, जिसमें जीत हासिल करने वाली दोनों महिलाएं नीलम देवी और कुसुम देवी के साथ-साथ दर्जनभर विधायकों को आवास आवंटित किया गया है। विधानसभा सचिवालय ने इन विधायकों को आवास आवंटित कर दिया है। इसको लेकर उप निदेशक संजय कुमार सिंह ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
आपको बता दें, पूर्व मंत्री रामसूरत कुमार को वीरचंद पटेल पथ में 15/22 आवास मिला है। तो वहीं, मोकामा सीट पर जीत हासिल करने वाली महागठबंधन की उम्मीदवार नीलम देवी को 18 ए, कुसुम देवी को 21 हार्डिंग रोड आवास आवंटित किया गया है। अन्य विधायकों की बात करें तो उन्हें भी वीरचंद पटेल पथ में ही आवास दिया गया है।
भारत भूषण को 15/21, आबिदुर रहमान को 17/2, मिश्रीलाल को 13/13, चंद्रहास चौपाल को 16/06, रामचन्द्र प्रसाद को 16/08, विजय सिंह को 16/09, वीरेन्द्र गुप्ता को 17/03, भागीरथी देवी को 16/11 आवास आवंटित किया गया है। आपको बता दें, 13 दिसंबर से बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी शुरू होने वाला है। इससे पहले ही इन विधायकों को आवास आवंटित कर दिया गया है।