ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / politics / बिहार के बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बोले शिक्षा मंत्री..अब कही भटकने की...

बिहार के बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बोले शिक्षा मंत्री..अब कही भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी

23-Jan-2024 03:53 PM

By First Bihar

PATNA: अब बिहार के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। उनको शिक्षा के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह कहना है बिहार के शिक्षा मंत्री आलोक मेहता का..पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री आलोक मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हम पर भरोसा जताया है और शिक्षा मंत्री के इस महत्वपूर्ण पद को हमारे जिम्मे छोड़ा है। जिस ट्रैक पर यह विभाग चल रहा था उसी ट्रैक पर आगे भी चलेगा। शिक्षा विभाग को और बेहतर बनाया जाएगा।  

आलोक मेहता ने आगे कहा कि वैसे पिछले दिनों शिक्षा विभाग में जो काम हुए हमारे पूर्व के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर जी और अपर मुख्य सचिव केके पाठक के लगातार प्रयास से इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों की बहाली हुई और बहुत सारे सुधारात्मक कार्य हुए उसके लिए मैं उनको साधुवाद देता हूं।


आलोक मेहता ने कहा कि आगे भी उसी ट्रैक पर शिक्षा विभाग चलेगा और इस विभाग को और बेहतर बनाया जाएगा। बिहार के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। उनको शिक्षा के लिए अन्यत्र भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस कार्य में अपने सभी पदाधिकारियों को लगा हुआ देख रहे हैं हम गर्व महसूस कर रहे हैं। अपने सभी पदाधिकारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद। 


वही 30 जनवरी को  पूर्णिया में कांग्रेस की सभा आयोजित की गयी है जिसमें शामिल होने के लिए राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निमंत्रण भेजा गया है। कांग्रेस की तरफ से लालू को मिले निमंत्रण पर आलोक मेहता से पूछा गया कि क्या लालू जी कांग्रेस की सभा में शामिल होंगे? इसका जवाब देते हुए आलोक मेहता ने कहा कि लालूजी जाएंगे या नहीं यह बात मुझे नहीं मालूम। लेकिन इतना जरूर कहेंगे कि कांग्रेस की ओर से राजद और जेडीयू नेता को निमंत्रण पत्र भेजना सद्भावना का प्रतिक है। यह दर्शाता है कि इंडिया गठबंधन एकजुट है। यही कारण है कि सब लोग एक दूसरे को अपने अभियान में शामिल कर रहे हैं।


वही रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को बीजेपी और आरएससी का कार्यक्रम बताने वाली राजद के एक और नेता आलोक मेहता ने कहा कि राम का स्थान बहुत ऊंचा है उनको घसीटकर बीजेपी और आरएसएस वाले राजनीति में ला रहे हैं। जब आरजेडी इसे राजनीति से अलग रखना चाहती हैं। आम जनता भी चाहती है कि धर्म को सियासत में घसीटने के बजाय विकास के मुद्दे पर सियासत किया जाए। भगवान राम का स्थान हम लोगों के मन में बहुत ऊंचा है। राजनीति का बहुत नीचे है। भगवान को राजनीति में घसीटकर लाने का जो प्रयास बीजेपी और आरएसएस कर रही है उसी का हमलोग विरोध कर रहे हैं। 


बता दें कि आलोक मेहता ने बिहार के नए शिक्षा मंत्री का पदभार सोमवार को ग्रहण किया था। कार्यालय पहुंचने पर पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया था। अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने भी अपने नए शिक्षा मंत्री का अभिनंदन किया था। नीतीश सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रहे आलोक मेहता प्रोफेसर चंद्रशेखर के स्थान पर शिक्षा मंत्री बनाए गए हैं। प्रोफेसर चंद्रशेखर को गन्ना उद्योग विभाग का जिम्मा दिया गया है। आलोक मेहता के पुराने विभाग का जिम्मा सीएम नीतीश कुमार ने दिलीप यादव को दिया है।