ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडी ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्त बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख कभी तोड़ते थे पत्थर, आज हैं अधिकारी: मजदूरी करने वाला बेटा बना डीएसपी, जानिए कौन हैं ये खास शख्स बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़

Home / politics / पटना में बिहार का पहला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, डिप्टी CM तेजस्वी ने MV गंगा...

पटना में बिहार का पहला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, डिप्टी CM तेजस्वी ने MV गंगा का फिर किया उद्घाटन

03-Feb-2023 04:49 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार का पहला फ्लोटिंग रेस्टोरें MV गंगा विहार 6 साल के बाद फिर से तैयार है. जिसका उद्घाटन बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने आज यानी शुक्रवार को किया. बिहार में पर्यटन विभाग गंगा नदी में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फिर से शुरू किया गया. अब आप पटना में तैरते हुए खाने का लुफ्त उठा सकेंगे.


तेजस्वी यादव ने उद्घाटन के दौरान कहा कि विभाग और हम सब ने मिलकर फिर से शुरू किया है. जिससे लोग यहां आए और पर्यटक के तौर पर इसका लुत्फ उठाए. इस रेस्टोरेंट में एक साथ 48 लोग बैठकर खा सकते है. इसके साथ इस डबल क्रूज में दो कमरे है. जिसमें एक VIP लाउंज और एक प्राइवेट लाउंज दिया गया है. इसमे 2 फ्लोर है. 


बता दें बिहार सरकार ने गंगा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को साल 2009 में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था. जिसके बाद यह बिहार का पहला फ्लोटिंग रेस्तरां है. जब यह क्रूज बिहार आया तो उसमें कैबिनेट की बैठक भी हुई, लेकिन पर्यटन विभाग ने साल 2017 में इसे बंद कर दिया था. जिसके बाद से पटना के एनआईटी घाट पर खड़ा रखा गया. इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के दोबारा शुरू होने से गंगा पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा.