ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार

Home / politics / Bihar Jobs: बिहार सरकार ने फिर किया बंपर बहाली का ऐलान, 17 हजार...

Bihar Jobs: बिहार सरकार ने फिर किया बंपर बहाली का ऐलान, 17 हजार नौकरियां मिलेंगी

26-Nov-2024 08:14 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में नीतीश सरकार नौकरी देने के अपने वादे को लगातार अंजाम देती दिख रही है. सरकार ने बेरोजगारों को आज फिर एक बड़ी खुशखबरी दी है. सरकार ने 17 हजार पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर देने का ऐलान किया है. इसके अलावा करीब 8 हजार और नियुक्ति के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी  गयी है. 


स्वास्थ्य विभाग में बहाली

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मंगलवार को विधान परिषद में इन नियुक्तियों का ऐलान किया. मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में डाक्टर, फार्मासिस्ट समेत 17 हजार से अधिक पदों पर जल्द नियुक्ति की जाएगी. नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बहाली करने वाले संबंधित आयोगों को अधियाचना भेज दी है.


इन पदों पर होगी नियुक्ति

आरजेडी के एमएलसी डॉ. अजय कुमार सिंह के गैर सरकारी संकल्प पर जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने जिन पदों पर नियुक्ति करने का फैसला लिया उनमें विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी के 3623 पद, सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के 667 पद, दंत चिकित्सक के 808 पद शामिल है. डॉक्टरों के इन पदों पर नियुक्ति के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को अधियाचना भेजी गई है.


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डॉक्टरों के अलावा और भी बहाली की जा रही है. सरकारी अस्पतालों के लिए प्रयोगशाला प्रौवैधिक के 2969 पद , फार्मासिस्ट के 2473 पद , ईसीजी टेक्नीशियन के 242 पद, एक्सरे टेक्नीशियन के 1232 पद, शल्य कक्ष सहायक के 1683 पद और परिधापक के 3326 रिक्त पदों पर नियुक्ति के अधियाचना भेज दी गई हैं. 


8 हजार औऱ पदों पर बहाली होगी

मंत्री ने बताया कि ए ग्रेड नर्स की बहाली के लिए प्रक्रिया जारी है. ए ग्रेड नर्स के खाली पड़े 7903 पदों पर नियुक्ति के लिए रोस्टर क्लीयरेंस करा लिया गया है. इस संवर्ग में नियुक्ति के लिए नियमावली संशोधन की जरूरत है. इसकी स्वीकृति के लिए फाइल मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को भेजी गई है.