Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत
24-Aug-2025 01:49 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार की सियासत में लंबे समय से लोजपा (रामविलास) के चीफ और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की शादी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बिहार की जनता के मन में भी यह सवाल है कि आखिर वह शादी कब करेंगे। रविवार को अररिया में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान खुले मंच से तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को शादी करने की सलाह दे दी।
दरअसल, बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज़ हो गई है। कांग्रेस सहित महागठबंधन में शामिल कई दलों के नेता इन दिनों राज्य भर में "वोटर अधिकार यात्रा" निकाल रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, दीपंकर भट्टाचार्य और मुकेश सहनी समेत महागठबंधन के प्रमुख नेता अररिया में मौजूद थे।
अररिया में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन नेताओं ने चुनाव आयोग को जमकर घेरा। इसी दौरान एक पत्रकार ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से सवाल किया कि एलजेपी (रामविलास) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का कहना है कि तेजस्वी अब कांग्रेस के पिछलग्गू बन गए हैं।
इस पर राहुल गांधी ने मुस्कराते हुए माइक तेजस्वी यादव को थमा दिया। तेजस्वी ने जवाब देते हुए कहा कि भाई, वो किसके हनुमान हैं, ये सबको पता है। हम उस पर ज़्यादा कुछ नहीं कहेंगे। हम तो जनता के हनुमान हैं, जबकि वो एक व्यक्ति विशेष के हनुमान हो सकते हैं।
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि चर्चा मुद्दों पर हो। चिराग पासवान आज का मुद्दा नहीं हैं, और न ही जनता उन्हें ज़्यादा गंभीरता से लेती है। आज देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है, संविधान को कमजोर किया जा रहा है। इसके बाद, एक हल्के-फुल्के लहजे में तेजस्वी यादव ने मुस्कुराते हुए कहा कि अगर आप चिराग पासवान से जुड़ा सवाल पूछ रहे हैं, तो हम उस पर टिप्पणी नहीं करेंगे। लेकिन उन्हें एक सलाह ज़रूर देंगे वो हमारे बड़े भाई हैं, उन्हें जल्द से जल्द शादी कर लेनी चाहिए।
जैसे ही तेजस्वी ने माइक राहुल गांधी को वापस दिया, राहुल भी मुस्कराते हुए बोले कि ये सलाह मेरे लिए भी लागू होती है। इस पर वहां मौजूद अन्य नेता भी हंसी में शामिल हो गए, जिससे माहौल हल्का-फुल्का हो गया।