ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Bihar Election 2025: आखिर क्यों नाराज हो गए VIP चीफ मुकेश सहनी? शाम 4 बजे कर सकते हैं बड़ा एलान

Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नाराज वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। माना जा रहा है कि वे बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

16-Oct-2025 01:42 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर जबरदस्त खींचतान सामने आ रही है। पहले चरण की सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख से सिर्फ एक दिन पहले भी सीटों का बंटवारा तय नहीं हो सका है।


राजद और कांग्रेस ने अभी तक साझेदारी तय किए बिना ही अपनी पसंद की सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिससे विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी खासे नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सहनी की नाराजगी इस कदर बढ़ गई है कि उन्होंने आज गुरुवार, 16 अक्टूबर को शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला ली है। 


पहले यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12 बजे तय थी, लेकिन आखिरी समय में इसे टाल दिया गया। माना जा रहा है कि सहनी इसमें कोई बड़ा राजनीतिक फैसला ले सकते हैं। मुकेश सहनी ने शुरुआत में महागठबंधन से 60 सीटों की मांग की थी, जिसे घटाकर 30 सीटें किया गया। बाद में राजद की ओर से उन्हें 18 सीटों का ऑफर मिला, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था।


हालांकि, उनकी पसंद की कुछ सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतार दिए, जिससे सहनी भड़क गए। यही कारण है कि उन्होंने आपातकालीन प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला ली है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वे महागठबंधन से नाता तोड़ सकते हैं और इस पर अपनी पार्टी के नेताओं से चर्चा कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ उनकी महागठबंधन के नेताओं से बातचीत भी जारी है। 


इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि "कहना तो नहीं चाहता, लेकिन 40 सीटें कहां से लाकर दी जा सकती हैं? वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सहनी के समर्थन में कहा कि मुकेश सहनी को महागठबंधन में सम्मान नहीं मिल रहा है। उन्हें 'डगरा का बैगन' बना दिया गया है। पूरा सहनी समाज इस अपमान से आक्रोशित है