ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट

Bihar Election 2025: बिहार के चुनावी मैदान में उतरी मायावती की पार्टी, बसपा ने तीन सीटों पर उम्मीदवारों का किया एलान

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में बसपा ने भी ताल ठोक दी है। मायावती की पार्टी ने कैमूर जिले की तीन विधानसभा सीटों—रामगढ़, मोहनिया और भभुआ से अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। चैनपुर सीट पर उम्मीदवार का ऐलान जल्द होगा।

26-Sep-2025 02:47 PM

By Ranjan Kumar

Bihar Election 2025: बिहार के चुनावी मैदान में दूसरे प्रदेशों के राजनीतिक दल भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मायावती की बहुजन समाज पार्टी भी बिहार चुनाव में जोर आजमाइश कर रही है। बसपा ने बिहार की तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। 


दरअसल, बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को जिलास्तरीय प्रत्याशी की घोषणा कर दी। भभुआ में बसपा जिला अध्यक्ष छोटे लाल राम ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती, केंद्रीय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद रामजी गौतम तथा स्टेट प्रभारी अनिल कुमार पटेल के दिशा-निर्देश पर कैमूर जिले की तीन सीटों पर प्रत्याशी तय किए गए हैं। 


बसपा ने रामगढ़ (निर्वाचन क्षेत्र संख्या 203) से सतीश यादव उर्फ पिंटू यादव, मोहनिया (निर्वाचन क्षेत्र संख्या 204) से ओमप्रकाश दीवाना और भभुआ (निर्वाचन क्षेत्र संख्या 205) से विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा पार्टी बाद में करेगी। 


भभुआ विधानसभा से घोषित प्रत्याशी विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल इस समय जिला परिषद सदस्य हैं। वे लगातार जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं और लोगों के बीच जाकर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष छोटेलाल राम ने कहा कि उनकी मेहनत का नतीजा है कि उन्हें विधानसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया गया है।


मोहनिया सीट से पहली बार चुनावी मैदान में उतर रहे ओमप्रकाश दीवाना को पार्टी ने मौका दिया है। बसपा जिला अध्यक्ष के अनुसार, ओमप्रकाश दीवाना युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं और जनसंपर्क में सक्रिय रहते हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस बार पार्टी को अच्छा परिणाम मिलेगा।


इसी तरह, रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सतीश यादव उर्फ पिंटू यादव को मैदान में उतारा गया है। वह पिछली विधानसभा उपचुनाव में बसपा के दूसरे प्रमुख दावेदार के रूप में उभरे थे। इस बार पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रत्याशी घोषित किया है।