बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
05-Nov-2025 12:57 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस बीच नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला भी लगातार जारी है। बुधवार को भागलपुर जिले की पीरपैंती विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक ललन कुमार ने पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का दामन थाम लिया।
राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भी उन्होंने मुलाकात की। गौरतलब है कि इस बार बीजेपी ने ललन कुमार को टिकट नहीं दिया था, जिसके बाद से वे नाराज चल रहे थे।
बीजेपी ने पीरपैंती (सुरक्षित) सीट से मुरारी पासवान को उम्मीदवार बनाया है। माना जा रहा है कि इसी वजह से ललन कुमार ने पार्टी बदलने का फैसला किया। राजद में शामिल होने के बाद ललन कुमार ने अपनी तस्वीरें फेसबुक पर शेयर कीं।
जिनमें वे तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा कि “राष्ट्रीय जनता दल का कारवां बढ़ता रहे। आज से मैं भी हुआ शामिल। तेजस्वीमय बिहार बनाना है, हम सबने मिलकर ठाना है। तेजस्वी ही वर्तमान हैं, तेजस्वी ही भविष्य! जय भीम!!”
इससे पहले ललन कुमार ने बीजेपी से इस्तीफा देते हुए लिखा था, “मेरी भाजपा के साथ राजनीतिक यात्रा अब समाप्त होती है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देशों का पालन करते हुए मैंने पार्टी के लिए जो कुछ किया, वह कृतज्ञता के भाव से किया। लेकिन अब लगता है कि भाजपा को मुखर दलित नेतृत्व की आवश्यकता नहीं रही।”