ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Bihar Election 2025: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दाखिल किया नामांकन, बिहार की इस सीट से दिखाएंगे दम

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 के तहत मुंगेर के तारापुर सीट से भाजपा प्रत्याशी और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान जेडीयू विधायक राजीव सिंह ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि अब वे सम्राट चौधरी के लिए चुनाव लड़ेंगे।

16-Oct-2025 12:55 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार एनडीए में सीटों के बंटवारे के बाद उम्मीदवारों का नामांकन जारी है। इसी कड़ी में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। बीजेपी ने उन्हें तारापुर सीट से एनडीए का साझा उम्मीदवार बनाया है। यह सीट पहले जेडीयू के खाते में थी, जो इस बार बीजेपी के पास है।


दऱअसल, मुंगेर जिले के 164 तारापुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को तारापुर अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ जनता दल यूनाइटेड के वर्तमान विधायक राजीव सिंह भी मौजूद रहे।


यह सीट बीजेपी के पास जाने की वजह से इस बार राजीव सिंह को टिकट नहीं मिल सका है। नामांकन के बाद राजीव सिंह ने कहा कि पहले सम्राट भाई मेरे लिए चुनाव लड़ते थे, अब मैं पूरी ताकत के साथ उनके लिए चुनाव में खड़ा रहूंगा।


वहीं, सम्राट चौधरी ने नामांकन के बाद कहा कि तारापुर में पहले ही काफी विकास हुआ है और जनता हमारे साथ है। जनता के आशीर्वाद से बचे हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने सम्राट चौधरी के समर्थन में नारेबाजी की।