बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
14-Oct-2025 10:32 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों में खींचतान देखने को मिल रही है। एक तरफ एनडीए में सीटों को लेकर घमासान छिड़ा हुआ है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी सामने आ गई है तो दूसरी तरफ महागठबंधन में भी सीटों के बंटवारे को लेकर तनातनी चल रही है। अब आरजेडी के भीतर नया ड्रामा शुरू हो गया है।
दरअसल, सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन में शामिल दलों के बीच टशन देखने को मिल रही है। कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की जिद पर अड़ गई है तो आरजेडी उसे इतनी सीटें देने को तैयार नहीं है। सीटों के बंटवारे के लिए तेजस्वी यादव दिल्ली गए लेकिन बैठक छोड़कर वापस पटना लौट आए हैं। उन्होंने दिल्ली में न तो राहुल गांधी से मुलाकात की और ना ही खरगे से मिले।
इधर, सीटों के बंटवारे के बिना ही आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने पार्टी का सिंबल बांटना शुरू कर दिया। समवार की शाम राबड़ी आवास पर आरजेडी से टिकट के कई दावेदार पहुंचे थे। संभावित उम्मीदवारों को राबड़ी आवास पर पार्टी की ओर से ही बुलाया गया था। देर रात लालू प्रसाद ने कई संभावित उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल बांट दिया।
दिल्ली से पटना लौटते ही तेजस्वी यादव ने उन नेताओं को वापस राबड़ी आवास बुलाया, जिन्हें लालू प्रसाद ने पार्टी का सिंबल दिया था। सूत्रों की मानें तो तेजस्वी के पटना पहुंचने के बाद आरजेडी ने जिन उम्मीदवारों को सिंबल दिया गया था उनसे वापस ले लिया गया। देर रात आरजेडी के उम्मीदवार बारी बारी से राबड़ी आवास पहुंचे और सिंबल वापस कर दिया हालांकि आरजेडी नेता इसपर कुछ बोलने से बच रहे हैं।