बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
13-Oct-2025 01:47 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए ने रविवार को सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी। इस बार एनडीए के बीच सीटों का फॉर्मूला इस प्रकार तय हुआ है भाजपा और जदयू को 101-101 सीटें मिली हैं, जबकि लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं। इसके अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें मिली हैं।
हालांकि, एनडीए के इस बंटवारे में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को शामिल नहीं किया गया। इसके बाद यूपी सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पहले चरण में 153 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और 13 अक्टूबर को करीब 52 प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कराया जाएगा।
राजभर ने यह भी स्पष्ट किया कि वह अभी भी गठबंधन धर्म निभाने को तैयार हैं। उन्होंने बयान दिया कि अगर एनडीए हमें 4-5 सीटें देता है, तो हम साथ चलने को तैयार हैं। लेकिन अब समय बहुत कम है। बता दें कि ओम प्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश में एनडीए के घटक दल हैं और पिछले कुछ महीनों से बिहार में भी सीटों की मांग कर रहे थे लेकिन एनडीए की ओर से उन्हें कोई सीट नहीं दी गई, जिससे वे नाराज़ नजर आ रहे हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव कुल 243 सीटों के लिए दो चरणों में होंगे। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, सुभासपा के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले से सीमांचल और भोजपुर क्षेत्र में एनडीए को हल्का नुकसान हो सकता है। अब देखना होगा कि राजभर का यह कदम बिहार की सियासत को किस दिशा में मोड़ता है।