बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
30-Jul-2025 05:17 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन राज्यभर में जनसंवाद यात्रा निकालने जा रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य जनता तक पहुंचकर एनडीए सरकार की नाकामियों को उजागर करना और विपक्षी एकता का प्रदर्शन करना है।
इस निर्णय की घोषणा बुधवार को पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर हुई समन्वय समिति की बैठक के बाद की गई। तीन घंटे चली इस बैठक में महागठबंधन के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया। तेजस्वी यादव ने मीडिया को जानकारी दी कि यह यात्रा रक्षाबंधन के बाद अगस्त 2025 में शुरू की जाएगी।
यात्रा हर प्रमंडल में निकाली जाएगी और बूथ स्तर तक जनता से सीधा संवाद किया जाएगा। तेजस्वी ने बताया कि यात्रा के जरिए जनता को बिहार में कथित 70 हजार करोड़ रुपये के घोटाले, कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और वोटर लिस्ट से नाम हटाने जैसे मुद्दों के बारे में बताया जाएगा।
बैठक में मौजूद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि यात्रा में कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी भी भाग लेंगे। इस बात की पुष्टि खुद तेजस्वी यादव ने भी की और बताया कि राहुल गांधी से उनकी बात हो चुकी है और उन्होंने यात्रा में शामिल होने पर सहमति दे दी है।
इस यात्रा का पूरा रूट और तारीखों का ऐलान जल्द किया जाएगा। प्रत्येक प्रमंडल स्तर पर वृहत जनसभाएं और संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे। गठबंधन की कोशिश है कि इस यात्रा के जरिए जनता से सीधे संवाद कर 2025 के चुनाव के लिए माहौल तैयार किया जाए।