ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट

Bihar Election 2025: बिहार के चुनावी रण में उतरेंगे लालू प्रसाद यादव, सारण की इस सीट से ठोकेंगे ताल

Bihar Election 2025: सारण के जादो रहिमपुर निवासी लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर चुनाव लड़ने का एलान किया है। वे मढ़ौरा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। पिछले 25 सालों में कई बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन अब तक जीत नहीं मिली। इस बार जीत का दावा किया है।

27-Sep-2025 06:09 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को कुछ ही महीने शेष बचे हैं। चुनाव आयोग किसी भी वक्त चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। इसको देखते हुए तमाम राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच सारण के रहने वाले लालू प्रसाद यादव ने भी फिर से चुनावी रण में उतरने का एलान कर दिया है।


दरअसल, सारण के जादो रहिमपुर के रहने वाले लालू प्रसाद यादव पिछले 25 साल से विभिन्न चुनावों में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन 25 वर्षों के भीतर उन्होंने पंचायत से लेकर राष्ट्रपति तक का चुनाव लड़ा लेकिन किसी में सफलता नहीं मिली। इसके बावजूद वह हार मानने को तैयार नहीं हैं। अब जब विधानसभा का चुनाव सामने है, उन्होंने फिर से चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा कर दी है।


यह वही लालू प्रसाद यादव हैं जिन्होंने कभी आरजेडी चीफ लालू यादव के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ा था। लालू प्रसाद यादव इस बार सारण के मढ़ौरा सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया है कि क्षेत्र की जनता उनके साथ है और इस बार उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि जबतक वह जनप्रतिनिधि नहीं बन जाते चुनाव लड़ते रहेंगे और हार नहीं मानेंगे।


बता दें कि लालू प्रसाद यादव पिछले 25 वर्षों से चुनाव लड़ते आ रहे हैं। बार-बार असफलता मिलने के बावजूद उनके हौसले नहीं टूटे। साल 2001 में उन्होंने पहली बार वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ा था, इसके बाद से उनके चुनाव लड़ने का सिलसिला लगातार जारी है और अब एक बार फिर से वह चुनावी मैदान नें उतरने को तैयार हैं।


news image