बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
08-Oct-2025 08:00 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी तेज़ हो गई है। राज्य की राजनीति में पहली बार चुनाव लड़ रही प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी 9 अक्टूबर को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। यह जानकारी बुधवार देर शाम पार्टी की ओर से जारी एक बयान में दी गई।
पार्टी के अनुसार, राजधानी पटना स्थित जन सुराज कैंप में गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर खुद मौजूद रहेंगे। दोपहर 2 बजे प्रत्याशियों की पहली सूची सार्वजनिक की जाएगी। सूत्रों की मानें तो पहली सूची में करीब 121 प्रत्याशियों के नाम हो सकते हैं।
चुनाव घोषणा के बाद मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अब मुकाबला त्रिकोणीय हो चुका है। उन्होंने कहा कि जनता एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों को लेकर उत्सुक जरूर है, लेकिन उससे कहीं अधिक रुचि जन सुराज के प्रत्याशियों में दिख रही है। असल टक्कर अब तीन मोर्चों के बीच सिमट गई है।
पीके ने आगे कहा कि राज्य के 100 में से 90 से 95 फीसदी वोट इन्हीं के बीच बंटने तय हैं। बाकी दल अब चुनावी समीकरण में नहीं हैं। जनता का मन बदलाव के लिए बन चुका है। सवाल यह है कि बिहार फिर से पुराने 15 साल के जंगलराज में लौटेगा या जन सुराज की नई व्यवस्था को चुनेगा। फैसला अब जनता के हाथ में है।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 इस बार दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण में 121 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा जबकि दूसरे चरण में 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को कराया जाएगा और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को कराई जाएगी जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी।