ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीटों को लेकर जारी घमासान के बीच भाकपा माले ने जारी की पहली लिस्ट, सूची में 18 उम्मीदवारों के नाम

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 के लिए भाकपा (माले) ने महागठबंधन में सीट बंटवारे पर जारी खींचतान के बीच अपनी पहली सूची में 18 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। यह कदम गठबंधन पर राजनीतिक दबाव बनाने की रणनीति मानी जा रही है।

14-Oct-2025 05:47 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस कड़ी में भाकपा (माले) ने मंगलवार को अपने 18 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। गठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन माले ने रणनीतिक बढ़त लेते हुए अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।


पार्टी के राज्य कार्यालय सचिव परवेज ने जानकारी दी कि, "फिलहाल जिन 18 सीटों पर पार्टी का दावा पक्का है, उनकी सूची जारी कर दी गई है। शेष सीटों को लेकर महागठबंधन के अन्य घटक दलों – राजद, कांग्रेस, वीआईपी और जेएमएम से बातचीत जारी है।"


वाम दलों की यह सक्रियता चुनावी माहौल में उनकी गंभीरता और स्पष्ट रणनीति को दर्शाती है। सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय होने से पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा, गठबंधन के भीतर दबाव बनाने की एक राजनीतिक रणनीति मानी जा रही है।


18 सीटों के नाम और उम्मीदवार

1. तरारी (196) - मदन सिंह चन्द्रवंशी

2. अगिआंव SC (195) - शिवप्रकाश रंजन

3. आरा (194)  - कयामुद्दीन अंसारी

4. डुमरांव (201) - अजीत कुमार सिंह उर्फ अजीत कुशवाहा

5. काराकाट (213) - अरुण सिंह

6. अरवल (214) - महानंद सिंह

7. घोषी - (217) रामबली सिंह यादव

8. पालीगंज (190) - संदीप सौरभ

9. फुलवारी (188) - गोपाल रविदास

10. दीघा -(181) दिव्या गौतम

11. दरौली - (107) सत्यदेव राम

12. जिरादेई - (106) अमरजीत कुशवाहा

13. दरौंदा - (109) अमरनाथ यादव

14. भोरे -(103) जितेंद्र पासवान

15. सिकटा - (09) वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता

16. वारिसनगर (132)- फूलबाबू सिंह

17. कल्याणपुर - (131) रंजीत राम

18. बलरामपुर -(65) महबूब आलम