बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
21-Sep-2025 08:20 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। महागठबंधन के घटक दलों के बीच अब तक सीट बंटवारे को लेकर अंतिम सहमति नहीं बन पाई है। इस बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने गठबंधन में 11 विधानसभा सीटों पर दावेदारी पेश की है।
सीपीआई (एम) ने जिन सीटों पर दावा जताया है, उनमें विभूतिपुर, मांझी, पिपरा (मोतिहारी), मटिहानी, बहादुरपुर, मोहिउद्दीन नगर, बिस्फी, महिषी, नौतन, पूर्णिया और परबत्ता शामिल हैं। पार्टी का कहना है कि इन सीटों पर उसका मजबूत जनाधार है और वहां संगठन पहले से सक्रिय है।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में माकपा ने चार सीटों विभूतिपुर, मांझी, पिपरा और मटिहानी पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से दो सीटों – विभूतिपुर से अजय कुमार और मांझी से सत्येंद्र यादव जीतने में सफल रहे थे। उस चुनाव में माकपा का स्ट्राइक रेट 50% और वोट शेयर 0.65% रहा था।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, माकपा ने चुनाव को लेकर जमीनी तैयारी तेज कर दी है। अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन किया गया है, जिनमें पोलित ब्यूरो सदस्य ए. विजय राघवन और अशोक धावले ने भाग लिया और कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया। इन सीटों पर पार्टी ने बूथ कमेटियों का गठन भी कर लिया है ताकि जैसे ही गठबंधन की ओर से सीटों की घोषणा हो, वोटरों की गोलबंदी तेजी से की जा सके।
सीपीआई (एम) का मानना है कि उसकी मौजूदगी उन सीटों पर भी फायदेमंद साबित होगी, जहां से अन्य घटक दलों के उम्मीदवार मैदान में होंगे लेकिन संगठनात्मक ताकत माकपा की होगी। इससे गठबंधन को स्थानीय स्तर पर मजबूती और वोट ट्रांसफर में मदद मिलेगी। पार्टी को भरोसा है कि इस बार वह 11 में से अधिकांश सीटें जीतने में सफल रहेगी, बशर्ते उसे समय रहते स्पष्ट भूमिका दी जाए।