ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

BJP में बगावत और तेज हुआ: भाजपा नेता और प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सत्य प्रकाश तिवारी जन सुराज में शामिल हुए, ब्रह्मपुर से मिला टिकट

चुनाव से पहले बीजेपी में बगावत बढ़ती जा रही है। पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक और प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी ने बीजेपी छोड़कर जन सुराज का दामन थाम लिया है। PK ने उन्हें बक्सर की ब्रह्मपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है.

15-Oct-2025 07:01 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे के बाद बीजेपी में बगावत तेज होती जा रही है. नयी खबर ये है कि बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक और प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ सत्य प्रकाश तिवारी ने विद्रोह कर दिया. डॉ सत्य प्रकाश तिवारी जन सुराज में शामिल हो गये हैं. उन्हें बक्सर के ब्रह्मपुर क्षेत्र से जन सुराज पार्टी का टिकट भी मिल गया है.


दरअसल, डॉ सत्य प्रकाश तिवारी ब्रह्मपुर से बीजेपी का टिकट चाह रहे थे. लेकिन बीजेपी ने ये सीट अपने सहयोगी दल लोजपा(रामविलास) को दे दिया. लोजपा(रामविलास) ने इस सीट से हुलास पांडेय को अपना उम्मीदवार बनाया है. 


कल ही डॉ सत्य प्रकाश तिवारी ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दौरान ही उन्हें जन सुराज में शामिल कराने और ब्रह्मपुर से टिकट देने का फैसला लिया गया. आज जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने डॉ तिवारी को पार्टी का सिंबल दिया. 


हुलास पांडेय की बढ़ेंगी मुश्किलें

डॉ सत्य प्रकाश तिवारी ब्रह्मपुर क्षेत्र में एनडीए उम्मीदवार हुलास पांडेय को बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं. वे ब्रह्मपुर के नैनीजोर गांव के रहने वाले हैं. सिर्फ इस गांव में 10 हजार से ज्यादा वोटर हैं. इसके साथ ही ब्रह्मपुर के दूसरे गांवों में भी डॉ सत्य प्रकाश तिवारी की अच्छी पहचान रही है.


कैलाशपति मिश्र की बहु भी नाराज

ब्रह्मपुर क्षेत्र से हुलास पांडेय को टिकट मिलने से बीजेपी के भीष्म पितामह कहे जाने वाले स्व. कैलाशपति मिश्र की बहु दिलमणि देवी भी नाराज हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व को जमकर कोसा है. दिलमणि देवी ब्रह्मपुर से एक दफे विधायक रह चुकी हैं. वे इस बार भी बीजेपी से टिकट मांग रही थीं लेकिन पार्टी ने ये सीट ही सहयोगी दल को दे दी.