बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
04-Nov-2025 07:51 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का प्रचार समाप्त हो गया है। इसी बीच मंगलवार को पटना में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत वोटिंग वाले दिन यानी 6 नवंबर को महिलाओं के खातों में पैसे भेजने का निर्णय आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इस पर ध्यान देना चाहिए, पहले ऐसे मामलों पर रोक लगाई जाती थी।
बता दें कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10,000 रुपये देने के लिए कोई समारोह आयोजित नहीं किया जा रहा है। हालांकि, पहले से चल रही इस योजना के तहत अब तक एक करोड़ 51 लाख महिलाओं के खाते में राशि भेजी जा चुकी है। विपक्ष का आरोप है कि यह भुगतान वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश है।
गहलोत ने जनता से महागठबंधन को मौका देने की अपील करते हुए कहा कि 20 साल से आपने नीतीश कुमार को देख लिया, अब तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाइए। एक नौजवान आएगा तो बिहार के भविष्य की चिंता करेगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन का प्रचार सकारात्मक रहा, जबकि एनडीए केवल नकारात्मक राजनीति कर रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा और जदयू का रिश्ता चुनाव के बाद ज्यादा दिन नहीं टिकेगा। उन्होंने कहा कि यह तानाशाही प्रवृत्ति की सरकार है, नीतीश बाबू लाचार हैं। चुनाव बाद दोनों दलों का साथ खत्म हो जाएगा।