ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद

Home / politics / Bihar Election 2025: डबल वोटर आईडी विवाद में बुरे फंसे पति-पत्नी, सांसद वीणा...

Bihar Election 2025: डबल वोटर आईडी विवाद में बुरे फंसे पति-पत्नी, सांसद वीणा देवी और MLC दिनेश सिंह को चुनाव आयोग की नोटिस

Bihar Election 2025: बिहार की राजनीति में डबल वोटर विवाद गर्माया हुआ है। वैशाली की सांसद वीणा देवी और एमएलसी दिनेश सिंह के नाम दो विधानसभा क्षेत्रों की वोटर लिस्ट में दर्ज होने पर चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है।

14-Aug-2025 01:19 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार की राजनीति में डबल वोटर विवाद ने जोर पकड़ लिया है। अब इस मामले में वैशाली से लोजपा (रामविलास) की सांसद वीणा देवी और जदयू के विधान परिषद सदस्य दिनेश सिंह फंसते नजर आ रहे हैं। चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। वीणा देवी और दिनेश सिंह पति-पत्नी हैं और उन पर आरोप है कि उनके नाम दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की वोटर लिस्ट में दर्ज हैं, साथ ही दो अलग-अलग मतदाता पहचान पत्र भी जारी हुए हैं, जो चुनावी नियमों का उल्लंघन है।


पैत्रिक और शहरी पते से दर्ज हैं नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों नेताओं का नाम साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र के बड़ा दाउद गांव की वोटर लिस्ट में दर्ज है, जो उनका पैतृक निवास है। वहीं, मुजफ्फरपुर-94 विधानसभा क्षेत्र में उनके शहरी पते से भी उनका नाम दर्ज है। चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, एक मतदाता का नाम एक ही विधानसभा क्षेत्र की सूची में होना चाहिए। दो जगह नाम दर्ज होना अपराध की श्रेणी में आता है।


तेजस्वी यादव ने उठाया मुद्दा

राजद नेता तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे को गुरुवार को सोशल मीडिया पर उठाया और इसे लेकर एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष के नेताओं पर आरोप लगता है तो तुरंत कार्रवाई होती है, लेकिन सत्तारूढ़ दल के नेताओं को बचाया जा रहा है।


वीणा देवी ने दी सफाई

इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद वीणा देवी ने कहा कि शादी के बाद मेरा नाम शहरी क्षेत्र की वोटर लिस्ट में दर्ज हुआ था। बाद में जिला परिषद चुनाव लड़ने के दौरान गांव में नाम जोड़ा गया। तब से हम यहीं से मतदान करते हैं। उन्होंने बताया कि शहरी सूची से नाम हटाने के लिए बीएलओ को आवेदन दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब वे दोबारा नाम हटवाने की प्रक्रिया शुरू करेंगी।


डबल वोटर का मुद्दा बना सियासी हथियार

बिहार में इन दिनों डबल वोटर का मुद्दा गंभीर चुनावी और राजनीतिक बहस का विषय बना हुआ है। सबसे पहले इसका जिक्र तेजस्वी यादव के नाम को लेकर हुआ था। इसके बाद डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला साहू का नाम भी डबल वोटर लिस्ट में आने से विवाद और गहराता गया। चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।