बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
10-Aug-2025 02:40 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में दो ईपिक को लेकर सियासत गरमा गई है तेजस्वी यादव के बाद अब डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के दो ईपिक होने की बात सामने आई है। तेजस्वी यादव के खुलासे के बाद महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने भी विजय सिन्हा के दो ईपिक रखने पर सवाल उठाए हैं। बिहार कांग्रेस ने डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा से इस्तीफे की मांग की है।
दरअसल, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि विजय सिन्हा का नाम दो विधानसभा क्षेत्रों बांकीपुर और लखीसराय की मतदाता सूची में दर्ज है।
राजेश राम का कहना है कि अगर उपमुख्यमंत्री ने दोनों जगह हलफनामे में विवरण नहीं दिया है और किसी एक नाम को छुपाया है, तो यह अपराधिक मामला है और संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने चुनौती दी कि क्या अब उपमुख्यमंत्री अपने पद से इस्तीफा देंगे?
राजेश राम ने कहा कि अगर विजय सिन्हा यह कह रहे हैं कि उन्होंने सुधार के लिए आवेदन दिया लेकिन वह लागू नहीं हुआ, तो इसका मतलब है कि चुनाव आयोग उनकी भी नहीं सुन रहा ऐसे में वो विपक्ष की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पर कब्जा करने का काम वही कर रही है और जवाब देने की भूमिका भी वही निभा रही है।
कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि जो लोग बिहार के लोगों को फर्जी वोटर बताते हैं और उन्हीं वोटों से चुनाव जीतते हैं, उन्हें दूसरों पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग से सवाल पूछा जाता है, लेकिन जवाब बीजेपी देती है, जिससे लोकतंत्र की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। राजेश राम ने केंद्र सरकार को भी घेरा और कहा कि अगर वोट चोरी नहीं होती, तो आज दिल्ली में एनडीए की सरकार भी नहीं बनती।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना