Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय
11-Aug-2025 05:14 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कांग्रेस ने एक बड़ा फैसला लिया है। पार्टी पूरे बिहार में ऑब्जर्वर भेज रही है, जो प्रत्येक जिले में जाकर दो अहम जिम्मेदारियां निभाएंगे। पहला है वोटर लिस्ट पुनरीक्षण में जनता की मदद करना और दूसरा विधानसभा चुनाव को लेकर ज़मीनी स्थिति का आकलन करना है।
कांग्रेस के प्लान के तहत, देशभर से पार्टी के कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों को बिहार भेजा गया है। ये सभी ऑब्जर्वर जिलों में जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, सुधार कराने या हटाने जैसी परेशानियों को समझेंगे और जरूरत पड़ने पर स्थानीय अधिकारियों से संपर्क कर समाधान का प्रयास करेंगे।
इन पर्यवेक्षकों को पटना स्थित सदाकत आश्रम में एक विशेष मीटिंग और ट्रेनिंग दी गई, जहां उन्हें पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई और ज़िम्मेदारियों को स्पष्ट किया गया। इसके अलावा, कांग्रेस ने इन ऑब्जर्वरों को एक अतिरिक्त ज़िम्मेदारी भी सौंपी है।
उनसे कहा गया है कि वे अपने-अपने जिले में कांग्रेस की चुनावी गतिविधियों, स्थानीय स्तर पर पार्टी की स्थिति, उम्मीदवारों की संभावनाओं और संगठन की मजबूती का आकलन करें और उसका फीडबैक हाईकमान को सौंपें। पार्टी का मानना है कि इस कदम से न सिर्फ वोटर लिस्ट को लेकर लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि संगठनात्मक तौर पर भी कांग्रेस को चुनावी ज़मीन पर मजबूती मिलेगी।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना