Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल
18-Jul-2021 07:00 AM
PATNA : बिहार कांग्रेस के कई बड़े नेताओं पर पटना के गांधी मैदान थाने में केस दर्ज किया गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष में मदन मोहन झा समेत कुल 154 नेताओं और कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया गया है। दरअसल कांग्रेस के नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए साइकिल रैली निकाली जिसके दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। शनिवार की रात सिटी मजिस्ट्रेट की तरफ से कांग्रेस के नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जिन नेताओं पर केस दर्ज कराया गया है उनमें प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा समेत चार नामजद और डेढ़ सौ अज्ञात आरोपित बनाए गए हैं। आपको याद दिला दें कि कांग्रेस की तरफ से शनिवार को महंगाई के खिलाफ पर साइकिल मार्च का आयोजन किया गया था। इस दौरान कांग्रेस के नेता बोरिंग रोड से निकलकर गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर साइकिल से पहुंचे थे। इसके बाद गांधी मैदान के अंदर पहुंचकर बापू की प्रतिमा के सामने कांग्रेस के नेताओं ने धरना दिया था। इस साइकिल मार्च में कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास जी शामिल हुए थे और अब इसी मामले को लेकर कोविड गाइडलाइन का हवाला देते हुए केस दर्ज किया गया है।
कांग्रेस के नेताओं ने पहले ही आशंका जताई थी कि सरकार के इशारे पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया जा सकता है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और प्रभारी भक्त चरणदास ऐलान कर चुके हैं कि सरकार चाहे जो भी कार्रवाई करें लेकिन महंगाई जैसे मुद्दे पर वह प्रदर्शन करते रहेंगे। पिछले दिनों जनता दल यूनाइटेड में पूर्व विधायक मंजीत सिंह के शामिल होने के मौके पर भी कोविड गाइडलाइन की धज्जियां उड़ी थी। जेडीयू कार्यालय और वीरचंद पटेल पथ में लोगों का बड़ा जमावड़ा हुआ था लेकिन इस मामले में जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।