बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
26-Jul-2025 07:57 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरु कर दी है. पार्टी की ओर से बिहार चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा कर दी गई है. स्क्रीनिंग कमेटी में 11 सदस्यों को जगह दी गई है. कमेटी के चेयरमैन अजय माकन बनाए गए हैं.
कांग्रेस के 11 नेता चुनेंगे उम्मीदवार
कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बडी खबर है. बिहार के विधानसभा चुनाव में वहीं उम्मीदवार बन पाएंगे जिन्हें कांग्रेस की नई स्क्रीनिंग कमेटी से अप्रूवल मिल सकेगा. पार्टी की ओर से 11 सदस्यों वाली कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा कर दी गई है. पार्टी ने सीनियर लीडर को स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया है. परिणीति शिंदे, इमरान प्रतापगढी, कुणाल चौधरी कमेटी के सद्स्य बने हैं.
7 एक्स ऑफिसिओ मेंम्बर भी बनाए गए
स्क्रीनिंग कमेटी के साथ पार्टी ने 7 एक्स ऑफिसिओ मेंबर के नामों की भी घोषणा की है. पार्टी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, अध्यक्ष राजेश राम, विधान मंडल दल के नेता शकील अहमद खान, विधान परिषद में विधायक दल के नेता मदन मोहन झा, एआईसीसी सेक्रेटरी देवेन्द्र यादव, एआईसीसी सेक्रेटरी शाहनवाज आलम और एआईसीसी सेक्रेटरी सुशील कुमार पासी को जगह दी गई है.
स्क्रीनिंग कमेटी का क्या होगा काम
स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से हर विधान सभा क्षेत्र से फीडबैक लिया जाएगा. हर विधानसभा क्षेत्र से 4-5 उम्मीदवारो के नाम स्क्रीनिंग कमेटी आलाकमान को भेजेगी. उसके बाद इलेक्शन कमिटी अंतिम उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाएगी.