ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Home / politics / बिहार चुनाव में CAA-NRC का मुद्दा गरमाया, ओवैसी बोले.. मुसलमान बच्चे नहीं जो...

बिहार चुनाव में CAA-NRC का मुद्दा गरमाया, ओवैसी बोले.. मुसलमान बच्चे नहीं जो भागवत की बात में आ जाएं

26-Oct-2020 05:49 PM

DESK : बिहार के सीमांचल के इलाके में चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, विवादित मुद्दे जोर पकड़ने लगे हैं. बिहार चुनाव में पहली बार सीएए और एनआरसी को लेकर चुनावी बयानबाजी शुरू हो गई है. AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर ताजा बयान देकर माहौल गरमा दिया है.


ओवैसी ने कहा है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत देश के मुसलमानों को बच्चा समझकर बहलाने की कोशिश कर रहे हैं. ओवैसी ने कहा है कि मोहन भागवत को यह समझना चाहिए कि देश के मुसलमान छोटे बच्चे नहीं हैं जो उनकी गलत बातों में आकर यकीन कर लेंगे. भागवत किसकी आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहे हैं यह बात सबको पता है. ओवैसी ने कहा है कि CAA और एनआरसी के मुद्दे पर देश में जो विरोध हुआ वह सबके सामने था. कोरोना की वजह से यह विरोध रुका हुआ है लेकिन हालात जब भी सामान्य होंगे तो एक बार फिर से विरोध जोर पकड़ेगा.


ओवैसी ने नीतीश सरकार पर भी CAA और राज्य के मुद्दे पर गलत बयानबाजी का आरोप लगाया है. ओवैसी ने कहा है कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को भी धोखे में रखा. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में अगर एनआरसी होगा तो 2010 के आधार पर, जबकि भारत सरकार के गाइडलाइन में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि कोई भी इस पर आपत्ति नहीं बता सकता.