बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
17-Nov-2025 11:34 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत मिलने के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 17वीं विधानसभा को भंग करने से पहले सीएम नीतीश कुमार आज केबिनेट की बैठक कर रहे हैं। कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री राजभवन पहुंचेंगे और अपना इस्तीफा राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सौंप देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सीएम सचिवालय में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मौजूदा कार्यकाल के अंतिम कैबिनेट की बैठक कर रहे हैं। बैठक में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावे नीतीश कैबिनेट के सभी मंत्री मौजूद हैं। कैबिनेट की बैठक में मंत्रिमंडल भंग करने पर मुहर लगेगी।
कैबिनेट की मीटिंग के तुरंत बाद नीतीश कुमार राजभवन जाएंगे। राजभवन जाकर सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंपेगे। इस्तीफे के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी।
बिहार में नई सरकार गठन की प्रक्रिया सोमवार से औपचारिक रूप से शुरू होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक के बाद अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपेंगे। इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में नेता का चयन किया जाएगा।
इसके बाद नीतीश कुमार सरकारी गठन का दावा पेश करेंगे। राज्यपाल की तरफ से उन्हें सरकार बनाने का प्रस्ताव देंगे। गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। पीएम मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और नेता शामिल होंगे।