ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / Bihar Cabinet Meeting: सीएम नीतीश कुमार ने पूरा किया वादा, शारीरिक शिक्षक-आशा-ममता-रसोईया और...

Bihar Cabinet Meeting: सीएम नीतीश कुमार ने पूरा किया वादा, शारीरिक शिक्षक-आशा-ममता-रसोईया और रात्रि प्रहरी का मानदेय बढ़ा, कैबिनेट ने लगाई मुहर

Bihar Cabinet Meeting: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शारीरिक शिक्षक, आशा, ममता, रसोईया और रात्रि प्रहरियों का मानदेय बढ़ाने का वादा पूरा किया। कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है।

05-Aug-2025 12:15 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अपने उस वादे को पूरा कर दिया, जिसमें उन्होंने शारीरिक शिक्षकों, आशा, ममता, रसोईया और रात्रि प्रहरी का मानदेय बढ़ाने का एलान किया था। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने इनके मानदेय से जुड़े प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा दी है।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य की जनता को सौगात पर सौगात दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों यह एलान किया था कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में रसोइयों, रात्रि प्रहरियों तथा शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों के मानदेय राशि में सम्मानजनक वृद्धि करते हुए इसे दोगुना करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही साथ आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय को भी बढ़ाने का एलान मुख्यमंत्री ने किया था।


अब बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले को अपनी मंजूरी दे दी है। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मंत्रीपरिषद ने इन सभी प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति दे दी है। सरकार ने शारीरिक शिक्षकों का मानदेय 8000 से बढ़कर 16000 करने के प्रस्ताव को स्वीकृत कर दिया है।


वहीं रसोईया और रात्रि प्रहरी के मानदेय को बढ़ाने के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी गई है। वहीं अब स्वास्थ्य विभाग के अधीन आशा कार्यकर्ता को तीन हजार रुपए और ममता को प्रति प्रसव तीन सौ की जगह 600 रुपए मिलेंगे। सरकार के इस फैसले से मानदेय कर्मियों में खुशी की लहर है।