ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / politics / विधानसभा उपचुनाव के लिए सज गया मैदान, जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार

विधानसभा उपचुनाव के लिए सज गया मैदान, जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार

09-Oct-2021 08:42 AM

PATNA : बिहार में विधानसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं. 30 अक्टूबर को वोटिंग होनी है. इसको लेकर कल यानी शुक्रवार को नामांकन की आखिरी तारीख थी. कल के बाद नामांकन का दौर थम गया. आखिरी दिन कुल 23 अभ्यर्थियों ने पर्चा भरा. 


मिली जानकारी के अनुसार, कल कुशेश्वरस्थान सीट पर 11 और मुंगेर जिले के तारापुर सीट से 12 उम्मीदवारों ने नामांकन किया. दोनों सीटों पर अब 11 अक्टूबर तक पर्चों की जांच होगी. वहीं, नाम वापसी की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है. काउंटिंग दो नवंबर को होगी. 


इस बार उपचुनाव में ख़ास बात यह है कि कुशेश्वरस्थान और तारापुर यानी दोनों सीटों पर केवल एक-एक महिला अभ्यर्थी ने पर्चा भरा है. टिकट बंटावारे में आधी आबादी का संतुलन का ख्याल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को छोड़कर किसी भी पार्टी ने नहीं रखा. 


कुशेश्वरस्थान सीट पर जेडीयू से अमन भूषण हजारी, राजद से गणेश भारती, कांग्रेस से अतिरेक कुमार, समता पार्टी से सच्चिदानंद पासवान, लोकजन शक्ति पार्टी (रामविलास) से अंजू देवी के अलावा 6 निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में योगी चौपाल, मुकेश चौपाल, विजय कुमार राम, राजा राम पासवान, राम बहादुर आजाद और जीवट कुमार हजारी ने कुशेश्वरस्थान सीट पर नामांकन किया है. 


तारापुर सीट पर जदयू से राजीव कुमार सिंह, राजद से अरुण कुमार साह, कांग्रेस से राजेश कुमार मिश्र, राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी से उपेंद्र सहनी, दि प्लूरल्स पार्टी से वशिष्ठ नारायण, लोकजन शक्ति पार्टी (रामविलास) से कुमार चंदन और बिहार जस्टिस पार्टी से मो. जसीम के अलावा पांच निर्दलीय ने नामांकन किया है. इसमें अंशु कुमारी, शिव गांधी, संजय कुमार, दीपक कुमार और धर्मेंन्द्र कुमार ने पर्चा भरा है.