ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / politics / बिहार विधानसभा उपचुनाव : NDA उम्मीदवारों ने किया नामांकन, दोनों सीटों पर जीत...

बिहार विधानसभा उपचुनाव : NDA उम्मीदवारों ने किया नामांकन, दोनों सीटों पर जीत का दावा

05-Oct-2021 01:16 PM

PATNA : बिहार में विधानसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं. एनडीए की तरफ से तारापुर विधानसभा सीट से राजीव कुमार सिंह और कुशेश्वरस्थान विधासनभा सीट से अमन भूषण हजारी ने आज नामांकन दाखिल किया. दोनों जगहों पर एनडीए नेताओं का जुटान देखने को मिला.


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, तारापुर में जदयू प्रत्याशी के नामांकन के मौके पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज और एनडीए के अन्य नेता मौजूद रहे. 


वहीं, कुशेश्वरस्थान से जदयू के अमन हजारी के नामांकन के मौके पर केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे. आरसीपी सिंह के अलावा जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, संजय झा, मदन सहनी के साथ भाजपा प्रतिनिधि के रूप में श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार और वीआईपी के प्रतिनिधि के तौर पर पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी मौजूद रहे. 


आपको बता दें कि इन दोनों सीटों पर जेडीयू का कब्जा रहा है. लिहाजा दोनों सीटों पर जेडीयू के ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई है. कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट से विधायक रहे दिवंगत शशिभूषण हजारी के बेटे अमन हजारी को जदयू उम्मीदवार बनाया गया है.


वहीं, तारापुर विधानसभा सीट मेवालाल चौधरी के निधन के बाद खाली हुई थी. इस सीट राजीव कुमार सिंह तारापुर से जेडीयू के उम्मीदवार बनाये गए हैं . राजीव कुमार सिंह कुशवाहा जाति से आते हैं और वह तीन बार पहले विधानसभा चुनाव सीट से लड़ चुके हैं. लेकिन हार नसीब हुई है.


गौरतलब हो कि निर्वाचन आयोग की ओर से बिहार विधानसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक कुशेश्‍वरस्‍थान और तारापुर पर होने वाले मतदान का परिणाम 2 नवंबर को आएगा. इन दोनों सीटों के लिए 1 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा.


8 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. 11 अक्टूबर को स्क्रूटनी होगी जबकि 16 अक्टूबर तक कैंडिडेट्स अपना नाम वापस ले सकते हैं. 30 को वोटिंग के बाद 2 नवंबर को रिजल्ट आएगा और 5 नवंबर से पहले उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.