ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / politics / Bihar Bye Election: बेलागंज सीट के लिए NDA उम्मीदवार का एलान, JDU ने...

Bihar Bye Election: बेलागंज सीट के लिए NDA उम्मीदवार का एलान, JDU ने इस दबंग महिला नेता को मैदान में उतारा

20-Oct-2024 01:09 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार की चार सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। महागठबंधन के बाद अब एनडीए ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बेलागंज विधानसभा सीट के लिए जेडीयू ने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है।


जेडीयू की दबंग महिला नेता मनोरमा देवी बेलागंज सीट से एनडीए की साझा उम्मीदवार होंगी। मनोरमा देवी पूर्व एमएलसी हैं। इस सीट पर लंबे समय से आरजेडी का दबदबा रहा है। बेलागंज विधानसभा सीट से 6 बार से आरजेडी नेता सुरेंद्र यादव विधायक निर्वाचित होते रहे हैं। लोकसभा चुनाव में सुरेंद्र यादव के सांसद निर्वाचित होने के बाद यह सीट खाली हुई थी। 


चारों सीटों पर हो रहे उपचुनाव को विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। यह उपचुनाव दोनों गठबंधनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। दोनों गठबंधन की तरफ से चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए रणनीति तय की जा रही है। खासकर एनडीए के लिए यह उपचुनाव काफी अहम माना जा रहा है। 


बता दें कि, देशभर के 13 राज्यों की कुल 48 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें बिहार की चार सीटें भी शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। रामगढ़ में आरजेडी के सुधाकर सिंह, तरारी में सीपीआई माले के सुदामा प्रसाद, बेलागंज में आरजेडी के सुरेंद्र यादव और इमामगंज में हम के जीतन राम मांझी के सांसद बनने के बाद ये चारों सीटें खाली हुई हैं।


news image