Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम Bihar Bhumi: बि्हार के सभी CO पर और कसा नकेल ! दाखिल-खारिज केस को ‘सक्षम न्यायालय’ और ‘लंबित’ बताकर 'अटकाने' का खेल नहीं चलेगा, प्रधान सचिव ने सभी सीओ को बताया- ''राजस्व कार्यवाही कब रुकेगी...कब नहीं'' Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य
03-Feb-2026 02:26 PM
By FIRST BIHAR
Budget Session 2026: बिहार विधानसभा के दूसरे दिन की कार्यवाही जारी है। दूसरी पाली की कार्यवाही के दौरान सरकार की तरफ से बिहार का बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने 3 लाख 47 हजार करोड़ का बजट पेश किया है। हम आपको बताने जा रहे हैं बजट की 10 मुख्य बातें।
1. बिहार का अब तक का सबसे बड़ा बजट
राज्य सरकार ने ₹3.47 लाख करोड़ का बजट पेश किया, जो पिछले साल से करीब ₹30 हजार करोड़ ज्यादा है
2. विकास पर जोर, खर्च बढ़ाया
सड़क, पुल, बिजली, पानी और भवन जैसे कामों के लिए ₹63,455 करोड़ का पूंजीगत खर्च रखा गया है।
3. शिक्षा सबसे ऊपर
स्कूल और कॉलेज शिक्षा के लिए ₹68,216 करोड़, जो किसी भी विभाग से सबसे ज्यादा है।
4. स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास पर फोकस
स्वास्थ्य के लिए ₹21,270 करोड़ और ग्रामीण विकास के लिए ₹23,701 करोड़ का प्रावधान।
5. किसानों को बड़ी राहत
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को ₹3,000 सालाना अतिरिक्त देने की घोषणा।
6. महिलाओं पर खास ध्यान
स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को ₹10,000 से लेकर ₹2 लाख तक की आर्थिक सहायता/ऋण।
7. रोजगार बढ़ाने का लक्ष्य
सरकार का दावा— 2025 से 2030 के बीच 1 करोड़ रोजगार अवसर तैयार किए जाएंगे।
8. बिजली, पानी और सिंचाई में सुधार
हर खेत तक पानी, गंगा जल सप्लाई योजना और बिजली उत्पादन–खपत बढ़ाने पर जोर।
9. गरीब, SC-ST और पिछड़े वर्गों के लिए अलग बजट
अनुसूचित जाति के लिए ₹19,603 करोड़ और जनजाति के लिए ₹1,648 करोड़ का प्रावधान।
10. घाटा नियंत्रण में
राज्य का राजकोषीय घाटा 3% से कम रखा गया है, यानी वित्तीय स्थिति संतुलित बनी हुई है।