डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या
09-Aug-2025 07:54 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बेतिया में आयोजित राजस्व विभाग की बैठक में बीजेपी सांसद संजय जायसवाल को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। बैठक में सांसद को बुलाकर खुद सभी अधिकारी गायब हो गए। बीजेपी सांसद मीटिंग हॉल में बैठकर इंतजार करते रह गए लेकिन एक भी सीओ बैठक में शामिल होने के लिए नहीं पहुंचा, जिसके बाद संजय जायसवाल नाराज होकर वहां से चले गए।
दरअसल, बेतिया नगर निगम के सभागार में शनिवार को दोपहर 1 बजे से राजस्व महाअभियान को लेकर बैठक निर्धारित थी। इस बैठक में क्षेत्र के सांसद डॉ. संजय जायसवाल निर्धारित समय 1 बजे ठीक सभागार पहुंचे और बैठक में शामिल होने के लिए तैयार थे। बैठक में अंचल अधिकारी की उपस्थिति महत्वपूर्ण थी, क्योंकि राजस्व महा-अभियान की बैठक होनी थी।
सांसद संजय जायसवाल दोपहर तय समय पर एक बजे बैठक के लिए पहुंच गए। करीब 10 मिनट तक वह सभागार में अपनी कुर्सी पर बैठकर अंचलाधिकारी का इंतजार किया लेकिन उनके समय पर नहीं आने से सांसद ने नाराजगी जताई और वहां से वापस लौट गए। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर चर्चा रही कि राजस्व महा-अभियान जैसी महत्वपूर्ण योजना की बैठक में समय की पाबंदी का पालन न करना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।
रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

