बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
04-Sep-2025 07:56 AM
By First Bihar
Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उन दिवंगत मां की हीराबेन मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज गुरुवार को बिहार बंद बुलाया है। यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। बंद का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा कर रही है, जो इस मुद्दे पर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही हैं।
यह बंद राजग (NDA) के सभी घटक दलों जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संयुक्त समर्थन से हो रहा है। दरअसल, इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत तब हुई जब कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से चल रही ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान दरभंगा में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अशोभनीय और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा और एनडीए के नेताओं में तीव्र आक्रोश फैल गया। भाजपा नेताओं ने इसे "देश की हर मां का अपमान" बताया है। बीजेपी का बयान की ओर से प्रतिक्रिया आई कि "ये हर मां का अपमान है"
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा "यह सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की मां का नहीं, देश की हर मां का अपमान है। हमारी संस्कृति में मां को देवतुल्य माना गया है और इस प्रकार की भाषा किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं हो सकती। यह टिप्पणी भारतीय जनमानस और संस्कृति का घोर अपमान है।
उन्होंने आम जनता से इस बंद में सहयोग करने और "राजनीतिक मर्यादाओं की रक्षा" के लिए कांग्रेस और राजद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। इसके साथ ही बिहार बंद की विशेष जिम्मेदारी भाजपा महिला मोर्चा को सौंपी गई है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता राज्यभर में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। यह बिहार की राजनीति में पहली बार है जब भाजपा महिला मोर्चा किसी बड़े आंदोलन की अगुवाई कर रहा है। पार्टी इसे महिला सशक्तिकरण और नैतिक मूल्यों की रक्षा से जोड़कर देख रही है।
इसके लिए समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा गया है। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं, मेडिकल सुविधाएं, एंबुलेंस, और रेल सेवाओं को बंद से अलग रखा गया है। स्कूल, बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर बंद का असर देखने को मिल सकता है।
वहीं, इस संबंध में अभी तक कांग्रेस या राजद की ओर से इस टिप्पणी को लेकर कोई आधिकारिक माफ़ी या बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, विपक्ष के कुछ नेताओं ने इसे "गलती से की गई व्यक्तिगत टिप्पणी" बताया है, जबकि भाजपा इसे एक सुनियोजित राजनीतिक हमला बता रही है।
यह घटना आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल को और गर्म करने वाली साबित हो रही है। बीजेपी और एनडीए इस मुद्दे को लेकर राज्यव्यापी जनआंदोलन की ओर बढ़ सकते हैं, जबकि विपक्ष अब रक्षात्मक मुद्रा में आ गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी ने बिहार की राजनीति को एक बार फिर उबाल पर ला दिया है। भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने इसे केवल एक राजनीतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और नैतिक मुद्दा बताया है। अब देखना यह होगा कि इस विरोध का असर जनता और आगामी राजनीतिक समीकरणों पर कितना पड़ता है।